प्रज्ञानंदा की वापसी ! बने नॉर्वे शतरंज के विजेता ! फिर से हुए 2750 पार!
08/06/2026 - तो आख़िरकार भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानंदा नें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में जोरदार वापसी कर ली है। पिछले एक साल से अपनी लय की तलाश कर रहे थे और उन्होंने जब वापसी की तो कुछ ऐसे की विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को दो बार और विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक बार पराजित करते हुए नॉर्वे शतरंज 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है साथ ही लंबे समय के बाद फिर से उन्होंने 2750 रेटिंग को पार करते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 के क़रीब पहुँच गए है, शतरंज ओलंपियाड के कुछ माह पहले उनका लय में आना भारत के लिए अच्छी खबर है। Photo: Michal Walusza / Norway Chess