शतरंज ओलंपियाड : भारत की नीदरलैंड पर बड़ी जीत, आज उज्बेकिस्तान से महामुकाबला
21/09/2026 - 46वें फीडे शतरंज ओलंपियाड के पांचवें राउंड में 20 सितंबर को भारतीय पुरुष टीम ने नीदरलैंड्स को 3-1 से हराकर अपनी जीत की रफ्तार बरकरार रखी। हालांकि महिला टीम के लिए यह राउंड निराशाजनक रहा, टीम को पोलैंड के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा - टूर्नामेंट में यह महिला टीम की पहली हार है। आज भारत के लिए शतरंज ओलंपियाड की सबसे बड़ा मुकाबला है और टीम को आज मेजबान उज्बेकिस्तान की चुनौती से पार पाना होगा, आज की जीत भारतीय टीम के स्वर्ण पदक की राह में एक ताक़त बन सकती है. आज दोपहर 3 बजे से सीधा प्रसारण कहाँ देखे जाने इस लेख से