हर दिन एक बाजी! खेलो चैस इंडिया क्लासिकल मार्च में!
शतरंज की दुनिया में फिलहाल फटाफट शतरंज का दबदबा बढ़ रहा है पर आज भी अगर हमें शतरंज की सर्वश्रेष्ठ बाजियाँ देखनी है तो क्लासिकल शतरंज ही वो फ़ॉर्मेट है जिसे हम सर्वश्रेष्ठ मानते है। भोपाल में लगातार तीन साल से चल रही खेलों चैस इंडिया मुहिम के अगले इंटरनेशनल फ़ीडे टूर्नामेंट के तौर पर हम लेकर आ रहे है हमारा दूसरा क्लासिकल फ़ीडे रेटेड टूर्नामेंट जो की 23 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च के दौरान खेला जाएगा। । यह प्रतियोगिता विश्व स्तरीय आयोजनों की तरह हर दिन एक राउंड के सिद्धांत पर खेली जाएगी ताकि इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों के राउंड के दौरान अपने खेल का विश्लेषण करने, आराम करने और फिर अगले खेल की तैयारी करने का पूरा मौका मिले और हम खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख पायें। इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 1 लाख 50 हज़ार रुपए होगी और इसमें कुल 64 बोर्ड पर 128 खिलाड़ी स्विस पद्धति से 9 राउंड खेलते हुए नजर आयेंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है तो अगर आप भी असल क्लासिकल खेलना चाहते है तो जल्द से जल्द अपना नाम दर्ज कराये। खेलो चैस इंडिया के अब तक 75 आयोजन संपन्न हो चुके है। पढ़े यह लेख

खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे रेटिंग शतरंज 23 मार्च से 31 मार्च तक
तो अगर आपने क्लासिकल शतरंज को कोई ऐसा टूर्नामेंट नहीं खेला है जहाँ हर दिन एक राउंड खेला हो तो फिर आपको भोपाल में होने जा रहे इस विश्व स्तरीय क्लासिकल में भाग लेने का मौका नहीं चूकना चाहिए।

क्लासिकल शतरंज का यह आयोजन भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में स्थित खेलों चैस इंडिया क्लब में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 128 खिलाड़ी खेलेंगे जिसमें 68 स्थान भोपाल के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रखे गए है

प्रतियोगिता में हर दिन 5 बजे से एक राउंड खेला जाएगा, ताकि वो खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सके जो दिन भर अपना काम करने के बाद इसमें भाग लेना चाहते है, वो बच्चे भी जो भोपाल में पढ़ते है और स्कूल के बाद इसमें भाग लेना चाहते है। अंतिम दिन 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होगा और इस दिन सुबह 10 बजे से आखिरी राउंड खेला जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल एक लाख पचास हज़ार के पुरस्कार रखे गए है, जिसमें पहले तीन स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 35 हज़ार, 20 हज़ार , 15 हज़ार के पुरस्कार दिए जाएँगे, प्रतियोगिता में कुल 41 नकद, 30 मेडल और 3 विशेष पुरस्कार मिलाकर कुल 74 पुरस्कार दिए जाएँगे।

प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे तीन खास पुरस्कार जिसके तहत अंडर 10 में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 18वें और वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ शतरंज बोर्ड तो दो सर्वश्रेष्ठ अंडर 15 बालिका खिलाड़ियों को कोनेरू हंपी द्वारा हस्ताक्षर युक्त तस्वीर दी जाएगी।
यहाँ पर एक ख़ास बात याद रखने योग्य है कि पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में रुकना सभी के लिए अनिवार्य है, अगर विजेता अनुपस्थित है तो पुरुस्कार अगले दावेदार खिलाड़ी को दे दिया जाएगा।

आख़िर क्यों यह आयोजन हर दिन में एक राउंड के साथ होगा, पढ़े हमारा यह संदेश

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारी जानकारी यहाँ दी गई है, आप अपना प्रवेश शुल्क दिए हुए QR कोड में भेज सकते है और फिर फॉर्म भरने के लिए दूसरे QR कोड से फॉर्म भर सकते है.

हमारे पिछले कुछ आयोजन की झलकियां

आपको अपने रुकने की व्यवस्था ख़ुद करनी होगी हमारी ओर से यह जानकारी दी जा रही है पर आप सोच विचारकर अपना होटल ख़ुद चुनें
अब तक पंजीकृत खिलाड़ियों के नाम की सूची
Starting rank
No. | Name | FideID | FED | Rtg | |
|---|---|---|---|---|---|
1 | IND | 2105 | |||
2 | IND | 1813 | |||
3 | IND | 1726 | |||
4 | IND | 1694 | |||
5 | IND | 1666 | |||
6 | IND | 1652 | |||
7 | IND | 1613 | |||
8 | IND | 1613 | |||
9 | IND | 1597 | |||
10 | IND | 1572 | |||
11 | IND | 1564 | |||
12 | IND | 1510 | |||
13 | IND | 0 | |||
14 | IND | 0 | |||
15 | IND | 0 | |||
16 | IND | 0 | |||
17 | IND | 0 |
खास लिंक्स