CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

सिंदारोव के नाम रहा कैंडिडेट का आधा पड़ाव , महिला वर्ग में दिव्या और वैशाली के पास है मौका

by Niklesh Jain - 06/04/2026

फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में आधा पड़ाव पार हो चुका है और निर्विवाद तौर उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें यह हिस्सा अपने कमाल के प्रदर्शन से अपने नाम किया है, अपनी ऊर्जा, शानदार ओपनिंग की तैयारी, बेहद कम समय लेकर रफ़्तार से चालें चलकर उन्होंने अपने से कहीं अनुभवी खिलाड़ियों को एकतरफ़ा अंदाज़ में पराजित कर सभी को ना सिर्फ़ चौंकाया है बल्कि सारी दुनिया में अपने नए प्रशंसकों का एक वर्ग खड़ा कर दिया है अब देखना यह है कि जब अब वह सबसे आगे है तब बचे हुए राउंड में उनसे हारने वाले खिलाड़ी प्रज्ञानन्दा, कारुआना और नाकामुरा उनके ख़िलाफ़ कैसा खेल दिखाते है , वैसे देखे तो फ़िलहाल सिंदारोव को रोकना मुश्किल नज़र आता है । महिला वर्ग में अनुभवी अन्ना मुज़्यचुक नें 4.5 अंक बनाकर बढ़त बना ली है लेकिन जादुई जीत दर्ज करते हुए भारत की वैशाली दूसरे स्थान पर पहुँच गई है जबकि दिव्या सयुंक्त तीसरे स्थान पर है, महिला वर्ग में एक तरह से कैंडिडेट अभी भी खुला हुआ है और इसे कोई भी दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करके आपने नाम कर सकता है। पढ़े यह लेख



फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज का आधा पड़ाव पार : पुरुष वर्ग में सिंदारोव से सबसे आगे , महिला वर्ग में दिव्या वैशाली के पास है मौका 

साइप्रस , फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में सातवें राउंड के बाद पुरुष वर्ग में उज़्बेकिस्तान के 20 वर्षीय जावोखीर सिंदारोव 6 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है , उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा है की दूसरे स्थान पर चल रहे यूएसए के फैबियानो कारुआना उनसे 1.5 अंक पीछे 4.5 पर तो तीसरे स्थान पर काबिज भारत के आर प्रज्ञानन्दा और नीदरलैंड के अनीश गिरी उनसे 2.5 अंक पीछे 3.5 अंकों पर खेल रहे है ,

ऐसे में अब देखना यह है की जब दूसरे पड़ाव में बचे हुए सात राउंड में यह सभी खिलाड़ी सिंदारोव के ख़िलाफ़ कैसा प्रदर्शन करते है और क्या विश्व कप से लगातार जारी सिंदारोव के विजय रथ पर अब कोई रोक लगा पाएगा ।

एक दिन के विश्राम के पहले सातवें राउंड में चीन के वे यी नें रूस के आंद्रे एसिपेंको को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की

जबकि अन्य बाज़ियों में प्रज्ञानन्दा नें यूएसए के कारुआना से यूएसए के नाकामुरा नें जर्मनी के मैथियास ब्लूबम से और अनीश गिरी नें सिंदारोव से ड्रा खेला । 

सातवें राउंड की सभी बाज़ियाँ



महिला वर्ग में फ़िलहाल कोनेरू हंपी के हटने से अंतिम समय में शामिल हुई यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक 4.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है हालांकि लगातार दो जीत के दम पर भारत की आर वैशाली 4 अंक बनाकर दूसरे तो दिव्या देशमुख एक जीत और एक ड्रा खेलने के बाद 3.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गई है ।

वैशाली नें सातवें राउंड में चीन की पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगयी को पराजित किया

जबकि दिव्या बेहतर होने के बाद जीत से चूक गई और उनकी और रूस की लाग्नो कैटरिना के बीच बाजी बेनतीजा रही । 

राउंड 7 में महिला वर्ग की सभी बाज़ियाँ





Contact Us