भारत -चीन सीरीज - मुरली नें दिलाई भारत को बढ़त !
06/03/2017 -भारत और चीन भले ही राजनैतिक तौर पर उतने करीबी ना हो ,ओलंपिक में भले चीन हमारे प्रदर्शन का मज़ाक उड़ाता हो पर जब बात दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेल शतरंज की हो तो भारत और चीन करीबी दोस्त और प्रतिद्वंदी जान पड़ते है । विश्व शतरंज के ये दो सुपर पावर जब आपस में कोई मैच खेल तो शतरंज प्रेमियों का ध्यान उस पर जाना स्वाभाविक है ।दोनों और से चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस चार मैच की सीरीज में अपने अपने देश की टीम को जीताने का भरसक प्रयास करने को तैयार नजर आ रहे है खैर भारत के लिए अच्छी बात यह है की भारत नें चीन में चल रहे इस सीरीज के पहले मैच में मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन की मदद से मेजबान चीन को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है । पढे ये रिपोर्ट