विश्व चैंपियनशिप : अब टाईब्रेक में अटकी साँसे
16/02/2017 -तेहरान में चल रही विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में मामला अब टाई ब्रेक में आ पहुंचा है दूसरे दौर के दोनों क्लासिकल मैच ड्रॉ होते ही अब सबकी निगाहे आज होने वाले टाई ब्रेक पर लग गयी है । भारत की दोनों खिलाड़ी फिलहाल तो अपनी अपनी रणनीति में सफल रही है एक और हरिका है जो क्लासिकल मैच में ज्यादा ज़ोर न देकर मैच को खुद टाईब्रेक में खेलना चाहती है मतलब अपनी ऊर्जा को बचा रही है दूसरी ओर पदमिनी अपने से ज्यादा रेटिंग और सीडेड खिलाड़ियों पर आक्रामक रुख अपना रही है और उन्हे मजबूर कर रही है की वो गलतियाँ करे । खैर अब देखना होगा की छोटे फॉर्मेट में ऊंट किस करवट बैठता है ।