शारजाह R6 : नारायण श्रीनाथ भारत के 46वें ग्रांड मास्टर
29/03/2017 -शारजाह मास्टर्स 2017 का छठा राउंड भारत के लिए खुशखबरी लाया है भारत के श्रीनाथ नारायण नें कल ग्रांड मास्टर डेविड एंटोन को पराजित करते हुए ना सिर्फ 2500 रेटिंग का आंकड़ा छुआ बल्कि अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए भारत के 46वॉ ग्रांड मास्टर होने का गौरव भी हासिल किया । पूर्व अंडर 12 विश्व चैम्पियन श्रीनाथ के खेल जीवन के इस महत्वपूर्ण लम्हे में हम उन्हे शुभकामनाए देते है । बात करे बाकी खिलाड़ियों की तो आज भी अधिबन और सेथुरमन नें अपने मैच जीतकर खिताब पर भारतीय दावेदारी बनाए रखी है हरिका नें भी ड्रॉ खेलते हुए महिला वर्ग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है । खैर आज पहली टेबल पर अधिबन को चीनी चुनोती हाऊ वांग से पार पाना होगा । पढे यह लेख