55वीं राष्ट्रीय पुरुष चेलेंजर - स्वप्निल धोपाड़े सबसे आगे
19/08/2017 -55वीं राष्ट्रीय पुरुष चेलेंजर शतरंज स्पर्धा गुजरात के अहमदाबाद में अब बेहद रोमांचक दौर में पहुँच गयी है शुरुआती 8 राउंड के बाद अब अंतिम 5 राउंड का खेल होना है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की इन निर्णायक मैच में कौन सबसे बेहतर खेल दिखाता है फिलहाल पूर्व विजेता रेल्वे के ग्रांड मास्टर स्वप्निल धोपाड़े अपने खिताब को बचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे है और 7.5 अंक बनाकर 1 अंक की एकल बढ़त पर चल रहे है । उनके ठीक पीछे रेल्वे के ही हिमांशु शर्मा चल रहे है । हिमांशु के साथ गुजरात के फेनिल शाह ,पीएसपीबी के ललित बाबू ,गुजरात के उदित कामदार 6.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । इन सबके बीच एआईसीएफ़ के सचिव भारत सिंह चौहान भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने मैच स्थल पर पहुंचे । पढे यह लेख ...