विश्व कप -भारत की चुनौती समाप्त ,नए युग का आरंभ
13/09/2017 -टिबीलिसी ,जॉर्जिया में चल रहे विश्व कप में कहने को तो भारतीय चुनौती कल समाप्त ही गयी कई उतार चढ़ाव के अच्छे खेल के बाद भी युवा भारतीय खिलाड़ी विदित और सेथुरमन भी अंततः विश्व कप से बाहर हो गए यह भारतीय शतरंज प्रेमियो के लिए एक दुख पहुँचाने वाली खबर थी पर क्या इसे दूसरे पहलू से नहीं देखना चाहिए। विदित अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग पर पहुँच गए है और उनके प्रदर्शन के बाद यह बात साफ है की अगर वह लगातार मेहनत करते रहे तो वो जल्द ही विश्व के शीर्ष 10 में पहुँचने की क्षमता रखते है । सेथुरमन ने जिस अंदाज में पोनोमरियोव और हरिकृष्णा को बाहर किया यह साफ है उनका स्तर भी 2700 से कम नहीं है । दरअसल यह विश्व कप जिसमें कार्लसन ,कारुआना ,क्रामनिक , ममेद्यारोव ,आनंद , नाकामुरा , कर्जाकिन और गेल्फेंड जैसे दिग्गज भी बाहर हो गए भारत ये युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन एक नए युग का आरंभ है