पुलवामा हमला - शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजली
15/02/2019 -कभी कभी जीवन में कुछ ऐसे पल आते है जब आपको कुछ भी नहीं सूझता ,गुस्सा ,तनाव जैसी भावनाए सहानुभूति ,मर्यादा और संयम जैसे भारी भरकम शब्दो को कंही पीछे धकेलकर दौड़ कर निकल जाना चाहते है । आज शतरंज के इस मंच पर मैं अपने आपको पुलवामा में हुए कायरता पूर्ण आतंकवादी हमलें के बारे में लिखने से रोक नहीं पाया । कल 14 फरवरी को जब दुनिया प्रेम के संदेश आपस में बाँट रही थी कुछ सिरफिरे लोगो नें जाने किसके नाम पर तकरीबन आधा सैंकड़ा हँसती खेलती जिंदगियाँ लील ली । भारत के सीआरपीएफ़ के जवान अपनी छुट्टियाँ बिता कर वापस लौट रहे थे अपने परिवारों से मिलकर वापस आ रहे थे और श्रीनगर जाते वक्त उनके साथ यह हादसा हो गया । एक भयानक विस्फोट में उनके जिस्म के परखच्चे उड़ गए । दरअसल इस लेख को लिखने का मकसद है बुद्धिमान लोगो की श्रेणी में आने वाले शतरंज खिलाड़ियों को इस बात का एहसास कराना की एक बेहतर कल के निर्माण में हमें और आपको हाथ बटाना होगा ।