जन्मदिन मुबारक हो महान बॉबी फिशर
09/03/2019 -दोस्तो आज बाबी फिशर का जन्मदिन है ! वह सिर्फ एक महान शतरंज खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैम्पियन ही नहीं थे बल्कि खेल को आगे बढ़ाने में उनका योगदान शायद किसी भी अन्य विश्व चैम्पियन से बहुत अधिक रहा है आज भी उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए है और ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा जो उनके नाम से वाकिफ ना हो । तो आज 9 मार्च के दिन हमने उनकी पूरी जीवन गाथा को समेटते हुए एक विडियो तैयार किया है जिसमें उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है । मेरे मन में उनकी पूरी कहानी का सार हिन्दी में आपके सामने रखने का विचार आया और मैं खुश हूँ की उनकी कहानी आपके सामने रख पा रहा हूँ , मेरे शब्दो में उनसे ज्यादा इस खेल को समझने वाला ,प्यार करने वाला ,मेहनत करने वाला और इस खेल को विश्व स्तर पर स्थापित करने वाला खिलाड़ी दूसरा और नहीं हुआ । तो पढे यह लेख