अब यूपी में आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिता होगी फीडे रेटेड
14/04/2019 -भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ( यूपी ) में आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिता होगी फीडे रेटेड 2019 में यूपी के अनरेटेड खिलाड़ियों के लिए रेटेड प्लेयर बनने का सुनहरा अवसर आ गया। उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक खुशखबरी भरी खबर है। यूपी चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ संजय कपूर और महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने यह तय किया है कि अब यूपी में सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिता के साथ ही स्टेट वुमेन और सीनियर स्टेट की प्रतियोगिता फीडे रेटिंग आधार पर खेली जाएगी। जिससे यूपी के अधिक से अधिक खिलाड़ी रेटेड खिलाड़ी बनकर अपने ग्रांडमास्टर बनने के सपने की ओर पहल कदम बढ़ा सके। इसे देखते हुए यूपी चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन ने शतरंज प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहले अण्डर-13 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आगाज गोरखपुर जिले से हुआ। जहां गोरखपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में जीडी गोयनका यूपी स्टेट अण्डर-13 फीडे रेटेड शतंरज चैम्पियनशिप का आयोजन 1 से 4 अप्रैल तक जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट