राष्ट्रीय सब जूनियर - कौस्तुब और संस्कृति को संयुक्त बढ़त !
07/10/2017 -अहमदाबाद के राजपथ क्लब में चल रही नेशनल सब जूनियर ( अंडर 15 ) शतरंज स्पर्धा में 8 राउंड के बाद बालक वर्ग में बंगाल के कौस्तुब चटर्जी और बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की संस्कृति गोयल 7 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है । ऐसे में जब अंतिम तीन राउंड बचे है देखना होगा की कौन सा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है । बालिका वर्ग में विश्व अंडर 12 चैम्पियन दिव्या देशमुख और साइना सलोनिका तो बालक वर्ग में इंटरनेशनल मास्टर पी इनयान और विश्व अंडर 14 रजत पदक विजेता अर्जुन एरगासी भी अभी भी खिताब के दावेदार बने हुए है । वैसे आठवे राउंड के मध्य प्रदेश की नित्यता जैन नें सबसे आगे चल रही संस्कृति को पराजित कर उन्हे ज्यादा आगे बढ्ने से रोका तो बालक वर्ग में आज कौस्तुब की नीलेश सहा पर जीत शानदार रही । पढे यह लेख