पेरिस ग्रांड चैस टूर - आनंद नें क्रामनिक को हराया
20/06/2018 -वर्तमान विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन विश्वानाथन आनंद नें ग्रांड चैस टूर के दूसरे पड़ाव पेरिस में पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने पुराने दोस्त और प्रतिद्वंदी रूस के पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रामनिक पर जीत के सहारे दो अन्य मैच ड्रॉ खेलकर पहले दिन के खेल के बाद या यूं कहे तीन राउंड के बाद 2 अंको के साथ अच्छी शुरुआत की है और फिलहाल वह लेवान अरोनियन और वेसली सो के साथ सयुंक्त बढ़त पर भी जा पहुंचे है । आनंद का यह प्रदर्शन बेहद खास है क्यूंकी पह पिछले ही सप्ताह ग्रांड चैस टूर के लेवेन टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अंतिम स्थान पर रहे थे । शायद आनंद भी अपने खेल के इस दौर का आनंद ले रहे है जहां उतार चढ़ाव पहले से कही ज्यादा है । कभी बेहद खराब प्रदर्शन तो कभी बेहद शानदार ,उनके खेल के अब तक के प्रर्दशन के विपरीत वह अब एक ऐसे खिलाड़ी में बदल रहे है जो शायद अब लगातार अच्छा तो नहीं कर पा रहे पर कभी भी वापसी करते हुए अपने खेल के स्तर से किसी को भी पराजित कर सकता है । पढे यह लेख