Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

अबु धाबी मास्टर्स: मुरली भारतीयों में सबसे आगे

by Nitesh srivastavasrivastava - 08/08/2019

एशिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज प्रतियोगिता में से एक मानी जाने वाली 26वीं अबु धाबी अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठें राउण्ड में एक बार फिर भारतीय खिलाडि़यों ने अपने शानदार खेल की बदौलत प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा दिया। विश्व कप क्वालीफायर ग्रांडमास्टर मुरली कार्तिकेयन(2612) ने सफेद मोहरों से सातवीं सीटेड उक्रेन के आंद्रेई वोलोकितिन को शानदार मात देकर प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा। युवा ग्रांडमास्टर आर्यन चोपड़ा ने भी अपने अपराजय के क्रम को बरकरार रखते हुए छठवी सीटेड उक्रेन के दिग्गज ग्रांडमास्टर ब्लादीमीर ओनीचूक की आधुनिक रक्षा को मात्र 48 चालों में धरासायी कर दिया। वहीं आईएम सीआरजी कृष्णा (2444) ने सफेद मोहरों से प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर कर पांचवी सीटेट आर्मेनिया के ग्रांडमास्टर ब्लादिमीर अकोपियन के सुरक्षा तकनीक को मात्र 38 चालों में भेद कर हार के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट



छह राउण्ड की समाप्ति के बाद 26वी वरियता प्राप्त जार्जिया के ग्रांडमास्टर जोबावा बादुर (2584) अब तक अपने सभी मैच जीत कर 6 अंक बनाकर अंकतालिका में पहले स्थान पर कब्जा जमाये हुए है। अपने खेल से उन्होंने अपनी परफार्मेस रेटिंग को 3327 तक पहुंचा दिया है। भारतीय प्रदर्शन पर नजर डाले तो ग्रांडमास्टर मुरली कार्तिकेयन अपराजित रहते हुए पांच अंक बनाकर भारतीय दल में सबसे आगे चल रहे है।

छठवें राउण्ड में भी अपना विजय अभियान का पताका लहराते हुए जार्जिया के ग्रांडमास्टर जोबावा बादुर (2584) ने पहले बोर्ड पर खेलते हुए चैथी सीटेड वर्तमान विश्व जूनियर चैम्पियन ईरान के ग्रांडमास्टर परहम मघसूदुल (2656) को सफेद मोहरो से खेलते हुए सीसीलियन डिफेंस के रीचर राउजर वैरियेशन से करारा झटका दिया। जोबावा ने अपने मोहरों की बेहतरीन कलाकारी से मघसूदुल को 64 खानों के इस खेल में कही भी टिकने का मौका नहीं दिया। और 48 चाल में मघसूदुल को घूटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

देखे हिंदी सम्पादक प्रमुख फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन का विडियो विश्लेषण

भारतीयों ने किया गर्व से सीना चोड़ा

बोर्ड नंबर 3 मुरली कार्तिकेयनः लगातार तीसरी जीत

प्रतियोगिता में चैथा और पांचवा राण्उड जीतने के बाद विश्व कप क्वालीफायर मुरली कार्तिकेयन का मैच सांवती सीटेड उक्रेन के ग्रांडमास्टर आंद्रेई वोलोकितिन (2636) ने पड़ा। सफेद मोहरों से खेलते हुए मुरली ने सीसीलिय नजडोर्फ वैरिएशन से मैच की शुरुआत की। मैच में अपनी ठोस चालों से मुरली ने शानदार खेल का मुजायरा दिखाया। मैच के 25 चाल में मुरली ने अपने उंट और रानी से काले की राजा की तरफ जबरदस्त आक्रामण किया। जिसे आंद्रेई ने अपना काले के ऊंट को f6 खाने पर रखकर रक्षात्मक शैली अपना ली। इसके बाद मुरली ने 29वीं चाल में एक पैदल की बढ़त हासिल करते हुए अपने हाथी और रानी से काले के राजा को कही का नहीं छोड़ा। 45वीं चाल में सिपाही की h5 चाल चल कर मैच को 48वीं चाल में अपने पक्ष में कर लिया।

बोर्ड नंबर 7 आर्यन चोपड़ा, युवा खिलाड़ी गजब का आत्मविश्वास


आर्यन चोपड़ा ने प्रतियोगिता के छठे राउण्ड में अपनी अपराजित रहते हुए अपनी तीसरी जीत हासिल की। सातवें बोर्ड पर खेलते हुए उनका मैच छठवी सीटेड उक्रेनी ग्रांडमास्टर ब्लादीमीर ओनीस्चूक (2640) से पड़ा दोनों के ही बची मार्डन डिफेंस से मैच की शुरुआत हुई। आर्यन ने शुरुआत से ही ओनिस्चूक के रक्षात्मक का कूचलने का प्रयास किया। मैच के 14वीं ही चाल में आर्यन ने अपने पैदल की संरचना से ओनीस्चूक को अचंभित कर दिया। इसके बाद उन्होंने जी और एच फाइल के पैदलों से आक्रमक काले के राजा की तरफ आक्रमण करना प्रारंभ किया। अब तक मैच के 22 चाल पूरे हो चुके थे। और आर्यन के प्यादों की संरचना अब भी खतरनाक स्थिति में थी। मैच के 29वीं चाल से अपने दोनों हाथियों की बेहरीन आक्रामक चालें चल कर आर्यन ने 38 चाल में ओनिस्चूक से जीत छीनकर अपनी झोली में डाल ली।

बोर्ड नंबर 11 सीआजी कृष्णा की आंधी में उडे़ आर्मेनियाई ग्रांडमास्टर एकोपियन

भारतीय आईएम सीआरजी कृष्णा(2444) अपना पांचवा राउण्ड जीतने के बाद आत्मविश्वास और धैर्य के साथ अपने छठा राउण्ड खेलने के लिए उतरे। उनका मैच पांचवी सीटेड आर्मेनिया के अनुभवी ग्रांडमास्टर ब्लादीमीर एकोपियन से पड़ा।

दोनों खिलाडि़यों के बीच d4 ओपनिंग की प्रचलित लाइन मार्डन बोनानी वैरिएशन पर मैच खेला गया। दोनों ही खिलाडि़यों ने बेहद संयमित खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कृष्णा ने अपने अपने d और e फाइल के प्यादों को 35वी चाल तकसेंटर पर बरकरार रखते हुए शानदार खेल दिखाया। और मैच की 38वीं चाल में अपने हाथी से काले के वजीर को अपने आक्रमकता जाल में जकड़ कर अपनी जीत को सुनिश्चित कर लिया।

छठें राउण्ड में शतरंज के तीनों फार्मेट में विजेता बने और विश्व कप क्वालीफायर अरविंद चिथंबरम ने अपने अपराजय के क्रम को जारी रखते हुए काजिस्तान के खिलाड़ी को मात देकर 4.5 अंक बनाकर अंक तालिका में टाॅप 15 में जगह बनाने में कामयाब रहे। वही वैभव सूरी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखत हुए छठा राउण्ड में चाइना के ग्रांडमास्टर पर जीत दर्ज कर 4.5 अंक बनाकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। छठे राउण्ड में युवा ग्रांडमास्ट आर प्रगनंदा अपने अपराजय के क्रम को बरकरार नहीं रख सके उन्हें रुस के ग्रांडमास्टर मिखाली एंटीपोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

राउंड 6 में भारतीय खिलाडियों के परिणाम

Rd.Bo.No. NameRtgPts.ResultPts.NameRtg No.
6314
GMKarthikeyan Murali261241 - 04GMVolokitin Andrei2636
7
6836
GMAryan Chopra25533½1 - 03½GMOnischuk Vladimir2640
6
61174
FMAssaubayeva Bibisara23753½0 - 13½GMAravindh Chithambaram Vr.2607
15
61318
GMAntipov Mikhail Al.25993½1 - 03½GMPraggnanandhaa R2569
32
61578
FMRathanvel V S23673½½ - ½3½GMAbdusattorov Nodirbek2594
21
61724
GMVaibhav Suri25913½1 - 03½GMXu Yi2531
39
61957
IMKrishna C R G244431 - 03GMAkopian Vladimir2650
5
6208
GMTer-Sahakyan Samvel263231 - 03IMAditya Mittal2429
61
62119
GMBai Jinshi259931 - 03GMLaxman R.R.2426
62
62265
Sammed Jaykumar Shete241630 - 13GMSantos Latasa Jaime2586
25
62372
WGMSoumya Swaminathan237730 - 13GMPaichadze Luka2570
31
62467
WGMVaishali R24113½ - ½3GMSantos Ruiz Miguel2567
33
62573
IMRakesh Kumar Jena237530 - 13GMSengupta Deep2546
37
62642
GMBajarani Ulvi251531 - 03Senthil Maran K2222
118
62776
IMViani Antonio Dcunha23713½ - ½3GMKiriakov Petr2514
43
62848
IMArjun Kalyan248230 - 13CMAronyak Ghosh2332
87
62950
GMVenkatesh M.R.248030 - 13WIMMahalakshmi M2173
130
63052
IMVignesh N R246631 - 03CMIlyasli Ughur2131
135
63199
WIMVantika Agrawal228730 - 13IMShyaamnikhil P2457
53
63284
FMPranav Anand23472½0 - 12½GMShevchenko Kirill2556
35
63340
IMNguyen Anh Khoi25292½1 - 02½IMRaja Rithvik R2364
79
63475
FMManush Shah23732½½ - ½2½GMIniyan P2517
41
63546
GMVasquez Schroeder Rodrigo24962½1 - 02½CMMullick Raahil2355
83
63689
FMKrishnater Kushager23242½½ - ½2½IMSadhwani Raunak2493
47
63788
IMKathmale Sameer23262½½ - ½2½IMCostachi Mihnea2471
51
63854
IMAlavi Sayed Javad24542½1 - 02½Pranav V2316
91
63956
IMGaponenko Inna24462½1 - 02½WIMNandhidhaa P V2332
86
64058
IMAkash Pc Iyer24432½1 - 02½Tashkhodzhaev Akram2123
139
641106
FMNitish Belurkar22712½1 - 02½GMSocko Monika2436
60
642115
WIMPujari Rucha22322½0 - 12½IMDimakiling Oliver2418
63
64364
IMSuleymanli Aydin24162½1 - 02½FMPranesh M2296
95
64468
WGMNi Shiqun24092½½ - ½2½Samant Aditya S2295
96
645134
WIMChitlange Sakshi21472½0 - 12½IMAgmanov Zhandos2402
69
646109
FMWagh Suyog225320 - 12IMTahbaz Arash2482
49
647113
WIMAakanksha Hagawane22442½ - ½2FMLee Jun Hyeok2437
59
64866
Sankalp Gupta24162½ - ½2CMKushagra Mohan2252
110
64970
IMMendonca Leon Luke240121 - 02WGMBartel Marta2244
112
65080
IMKulkarni Rakesh236021 - 02FMAyyad Husain2231
116
651117
FMSrihari L R22272½ - ½2WIMDivya Deshmukh2360
81
65282
FMDixit Nikhil235820 - 12FMEynullayev Altay2204
122
653137
Panda Sambit21262½ - ½2WGMZhang Xiaowen2316
90
65494
FMGajwa Ankit23022½ - ½2FMAl Hosani Omran2176
129
65597
Eynullayev Atilla22902½ - ½2Panesar Vedant2102
143
65698
Bhambure Shantanu22882½ - ½2FMVatsal Singhania2087
145
657138
Ashraf Artin212320 - 12Ajay Krishna S2280
103
658105
FMAaryan Varshney22722½ - ½2Soham Kamotra2061
149
659150
WFMTarini Goyal203821 - 02WIMPriyanka Nutakki2259
108
660114
FMDeshpande Aniruddha22341½1 - 01½Moksh Amit Doshi2343
85
661123
Asaka Samuel22011½1 - 01½Srijit Paul2304
93
662124
Priyanka K22011½1 - 01½WGMGomes Mary Ann2286
100
663132
Utsab Chatterjee21631½1 - 01½WIMSrija Seshadri2284
101
665148
WFMSalonika Saina20681½½ - ½1½FMSalih Akar Ali Salih2274
104
666107
IMSiva Mahadevan22701½½ - ½1½WCMSharma Isha2078
146
66892
FMMithil Ajgaonkar23141½ - ½1WCMMrudul Dehankar2188
128
669131
Arjun C Krishnamachari217210 - 11Tabada Jobannie C.2216
119
670120
FMAjay Karthikeyan221311 - 01FMMohamed Faisal2150
133
671126
Soham Datar21921½ - ½1Wang Shanshan2122
140
673144
Srihari L2101½1 - 0½CMHaase Pavel2128
136
674147
Thrish Karthik2075½½ - ½½Davainis Marius2105
142
67677
FMRajdeep Sarkar23672½0not paired

सभी मुकाबले

 

 






Contact Us