Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner
72 अंकों के होगा फ़ासला जब विश्व चैंपियनशिप में होगा गुकेश का सिंदारोव से सामना
न्यूज़ बाइट्स

72 अंकों के होगा फ़ासला जब विश्व चैंपियनशिप में होगा गुकेश का सिंदारोव से सामना

by Niklesh Jain • 2 hours ago

Photos : Fide / Fide Chess Olympiad 2026 / Rafal Oleksiewicz/FIDE

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे) ने अक्टूबर माह की रेटिंग सूची जारी कर दी है और इसके साथ ही आगामी विश्व चैंपियनशिप मुकाबले की तस्वीर भी रेटिंग के लिहाज से साफ हो गई है। मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के गुकेश डी 2710 रेटिंग अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में 28वें स्थान पर हैं, जबकि विश्व चैंपियनशिप में उनके चैलेंजर उज़्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 2782 रेटिंग पर पहुंच गए हैं और दुनिया में चौथे स्थान पर काबिज हैं। यानी खिताबी मुकाबले में उतरने से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच 72 अंकों का बड़ा फासला है।

Photos : Fide / Fide Chess Olympiad 2026 / Rafal Oleksiewicz/FIDE

गुकेश दो साल पहले 2794 की रेटिंग तक पहुंच गए थे और 2800 के जादुई आंकड़े से महज कुछ कदम दूर थे। तब से अब तक उनकी रेटिंग में 84 अंकों की गिरावट आ चुकी है। हालांकि हाल ही में समरकंद में संपन्न हुए शतरंज ओलंपियाड में उन्होंने चौथे बोर्ड पर सभी 11 राउंड खेलते हुए रजत पदक जीता और अपनी रेटिंग में कुछ सुधार भी किया, लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों से उनका फासला अब भी काफी बना हुआ है।

Photos : Fide / Fide Chess Olympiad 2026 / Rafal Oleksiewicz/FIDE

दूसरी ओर सिंदारोव इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। 2025 फीडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर विश्व चैंपियनशिप में गुकेश को चुनौती देने का अधिकार हासिल किया, और समरकंद में अपने घरेलू दर्शकों के सामने उज़्बेकिस्तान को ओलंपियाड का स्वर्ण पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। अब 2782 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ वे पूरे आत्मविश्वास के साथ खिताबी मुकाबले में उतरेंगे।

Photos : Fide / Fide Chess Olympiad 2026 / Rafal Oleksiewicz/FIDE

72 अंकों के इस अंतर का सीधा असर विश्व चैंपियनशिप की हर बाजी पर रेटिंग के रूप में दिखेगा। गुकेश को हर बाजी जीतने पर 6 रेटिंग अंक मिलेंगे और ड्रॉ खेलने पर भी उन्हें 1 अंक का फायदा होगा, जबकि हारने की स्थिति में उनके 4 अंक कम होंगे। ठीक इसके उलट सिंदारोव को हर जीत पर 4 अंक मिलेंगे, ड्रॉ होने पर उनका 1 अंक घटेगा और हारने पर उन्हें 6 अंकों का नुकसान उठाना पड़ेगा।

कागज पर चैलेंजर का पलड़ा भारी जरूर दिखता है, लेकिन विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला रेटिंग से नहीं बल्कि बोर्ड पर खेली गई चालों से तय होता है, और गुकेश पहले भी साबित कर चुके हैं कि बड़े मौकों और दबाव की परिस्थितियों में वे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने का माद्दा रखते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विश्व चैंपियन रेटिंग के इस फासले को पीछे छोड़ते हुए अपना खिताब बचा पाते हैं या सिंदारोव अपनी शानदार फॉर्म को विश्व खिताब में बदल देते हैं।

Top 100 Players October 2026

#

Name

Fed

Rating

B-Year

1

Carlsen, Magnus

NOR

2823

1990

2

Nakamura, Hikaru

USA

2792

1987

3

Caruana, Fabiano

USA

2784

1992

4

Sindarov, Javokhir

UZB

2782

2005

5

Abdusattorov, Nodirbek

UZB

2780

2004

6

So, Wesley

USA

2770

1993

7

Praggnanandhaa R

IND

2763

2005

8

Keymer, Vincent

GER

2761

2004

9

Wei, Yi

CHN

2758

1999

10

Firouzja, Alireza

FRA

2757

2003

11

Giri, Anish

NED

2752

1994

12

Erigaisi Arjun

IND

2746

2003

13

Duda, Jan-Krzysztof

POL

2741

1998

14

Anand, Viswanathan

IND

2739

1969

15

Dominguez Perez, Leinier

USA

2732

1983

16

Le, Quang Liem

VIE

2732

1991

17

Erdogmus, Yagiz Kaan

TUR

2731

2011

18

Tabatabaei, M. Amin

IRI

2728

2001

19

Aronian, Levon

USA

2725

1982

20

Ding, Liren

CHN

2723

1992

21

Nepomniachtchi, Ian

RUS

2719

1990

22

Niemann, Hans Moke

USA

2717

2003

23

Vachier-Lagrave, Maxime

FRA

2717

1990

24

Van Foreest, Jorden

NED

2716

1999

25

Andreikin, Dmitry

FID

2714

1990

26

Yakubboev, Nodirbek

UZB

2712

2002

27

Rapport, Richard

HUN

2711

1996

28

Gukesh D

IND

2710

2006



Contact Us